जिला संघ सक्ती ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हीरक जयंती

Date:

Share post:

75वें स्थापना वर्ष पर स्काउट्स एवं गाइड्स ने निकाली साइकिल संदेश रैली


जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सक्ती/शुभ संकेत: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के नेतृत्व व निर्देशन एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में समूचे छत्तीसगढ़ में जिला स्तर पर 1 मई 2025 को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 75वां स्थापना दिवस हीरक जयंती के रूप में मनाया गया। इसी तारतम्य में जिला संघ सक्ती के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में पर्यावरण तथा जल संरक्षण थीम पर जिला स्तरीय साइकिल संदेश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स सम्मिलित हुए।


जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल, नायब तहसीलदार जागृति आनंद, वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजन पटेल एवं महाविद्यालय सक्ती के प्राचार्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज मौजूद रहे। रैली पर्यावरण एवं जल संरक्षण के नारों के साथ गुंजायमान करते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला मुख्यालय कार्यालय से प्रारंभ होकर बुधवारी बाजार होते हुए शहर के भ्रमण उपरांत सदर इंग्लिश माध्यम स्कूल में संपन्न हुआ।


समापन अवसर पर सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए सेवा कार्य को नियंत्रण जारी रखने के लिए स्काउट्स व गाइड्स को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जिला स्तरीय शासकीय अधिमान्य पत्रकार संघ के जिला प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सेवा कार्यों में हर संभव योगदान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव भानुलाल महंत के द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन क्रीड़ा अधिकारी अमरसिंह राज ने किया।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के जिला संगठन आयुक्त चंद्रकांत राठिया, रंजिता राज, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) रामनारायण सायतोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी कार्तिकराम यादव, ब्लॉक सचिव दुर्गेश कुमार साहू (सक्ती), गौतम तिर्की (डभरा), सक्रिय यूनिट लीडर अनीता खाखा, जयंती खम्हारी, संवर्तक सिंह राठिया, लोकेश्वर जगत, खेमसिंह सिदार, जगदीश सिदार एवं उत्साही, सेवाभावी प्रतिभागी स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों का विशेष योगदान रहा।


Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...