कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा का जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: योगासन भारत के अंतर्गत छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता की तैयारी हेतु एनटीपीसी प्रगति क्लब में दिनांक 16/5/2025 को जिला कार्यकारिणी का बैठक किया गया। बैठक में जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी हेतु सभी सदस्यों को जिम्मेदारी दिया गया, ताकि प्रतियोगिता का आयोजन अच्छे से किया जा सके।

साथ ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया तथा संगठन विस्तार कार्य पर जोर दिया गया। इसके साथ ही योगासन भारत का विस्तार जिला स्तर से विकासखंड स्तर तथा ग्राम स्तर पर लोगों तक कैसे किया जाए इस विषय पर भी विशेष चर्चा किया गया।

इस जिला स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल जी, सचिव संजय कुर्मवंशी जी, संरक्षक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा जी, कोषाध्यक्ष इंद्रनारायण जायसवाल, उपाध्यक्ष सचिन विश्वकर्मा, सह सचिव विनीता दीक्षित, टेक्निकल प्रभारी राकेश साहू, सदस्य विनोद रत्नाकर, विनोद गुप्ता, दुर्गेश राठौर, वृंदा चौहान, आशालता कौशिक, सुलेखा जायसवाल, ममता गुप्ता  उपस्थित थे।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...