‘‘बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश‘‘ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 01 अगस्त को

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा ‘‘बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश‘‘ क्विज-2025 अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 01 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक, साहित्यिक व ऐतिहासिक विरासत से छात्र एवं छात्राओं को परिचित कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

क्विज का आयोजन दो चरणों में होगा। क्विज के प्रथम चरण हेतु पंजीयन 25 जून से 18 जुलाई तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई. एवं केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अध्ययनरत छात्र- छात्राएं भाग ले सकेंगे। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का पंजीयन विद्यालयों द्वारा ऑनलाईन कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज में भाग लेंगे।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...