संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन की ओर से अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन का आगाज किया गया

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: 13 जून 25 दिन शुक्रवार ग्राम महुदा, संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन की ओर से अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन कार्यक्रम का आगाज किया गया। धनीराम राठौर की अध्यक्षता में सभा को संबोधित कामरेड मोहन राठौर उपाध्यक्ष किसान सभा अनूपपुर द्वारा मोजर बेयर पावर प्लांट गेट से महुदा होते हुए धूर्वासिन ग्राम पंचायत तक पक्की सड़क की मांग की गई। तथा pकामरेड जनक राठौर प्रांतीय महासचिव किसान सभा मध्यप्रदेश सभा को संबोधित करते हुए कहा, तीन कृषि काला कानून वापस हटाने में अखिल भारतीय किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा के साथ 2 सालों तक आंदोलन कर 750 किसानों की शहादत देकर ऐतिहासिक योगदान दिया।

किसान सभा एमएसपी. की मांग लगातार उठा रही है, कामरेड समरशाह सिंह आदिवासी नेता प्रांतीय संयुक्त सचिव अखिल भारतीय नौजवान सभा मध्यप्रदेश सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर खेत को पानी हर हाथ को काम, यही है किसानों का पैगाम के तहत हर किसानों का पुत्र नौजवानो के लिए बनेगा (BNEGA) भगत सिंह रोजगार गारंटी एक्ट की मांग के तहत अशिक्षित को 35000/-, अर्ध शिक्षित को 40000/-, शिक्षित को 45000/-, उच्च शिक्षित को 60000/- रुपए प्रतिमाह वेतन का गारंटी कानून की मांग की गई।

बिगेंद्र राठौर भारतीय किसान यूनियन जिला एवं संभागीय अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि मोजर बेयर गेट से महुदा होकर धूर्वासिन तक पक्का सड़क बनाने व स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग व पूर्व में सड़क दुर्घटना में कुमारी अभया राठौर 3 वर्ष की उचित इलाज व मुआवजा की मांग व किसानो की भूमि को अधिग्रहण के नाम पर मोजर बेयर पावर प्लांट अपने नाम दर्ज कर रखा है, उसे पुश्तैनी किसानों के नाम वापस खसरा भू अभिलेख में दर्ज करने की मांग की गई।

सभा को संबोधित कामरेड हीरालाल राठौर जिला सचिव किसान सभा कामरेड जुगुल राठौर किसान नेता भोला राठौर पुनिया बाई रामकली केवट बैसाखिया बाई सभा को संबोधित किया वअन्य किसान नौजवान सैकड़ो लोग आंदोलन में शामिल होकर मांग पत्र ज्ञापन को धरना आंदोलन स्थल में तहसीलदार एसडीओपी पुलिस प्रशासन आल्हा अधिकारी स्थल पर आकर मांग आधारित समस्या को निराकरण करने की मांग को स्वीकार कर आश्वासन दिया

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

      Related articles

      केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर बरसीं सीटू की प्रांतीय महासचिव किशोरी वर्मा बोलीं—सरकार हर मोर्चे पर असफल, 1 से...

      अनूपपुर, 24 अक्टूबर 2026।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू), जिला समिति अनूपपुर के छठे जिला सम्मेलन में...

      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 बुजुर्ग जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर रवाना जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण...

       मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को...

      अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत में दुर्गा विसर्जन ग्राम पाटन वार्ड 8 अमहाटोला ठाकुर बाबा में दुर्गा मां का 9 दिन...

      ग्राम पंचायत पाटन में माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरानअनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत...

      मालखरौदा में आज रात 8 बजे होगा रावण दहन, डांस कार्यक्रम भी बनेगा आकर्षण का केंद्र धर्म की अधर्म पर...

       मालखरौदा, जिला सक्ती। धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय के...