बिजली विभाग की मनमानी, बांधाखार सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों का बिजली पिछले 72 घंटो से गुल

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: बांधाखार सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले तमाम ग्राम पंचायत जैसे, बसीबार, रैनपुर, तिवरता रतीजा, नोनबिर्रा, केराकछार, लिटियाखर व अन्य ग्राम पंचायतो में 72 घंटों से बिजली की कटौती किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत तिवरता संरपच रजनीश मरावी व ग्राम पंचायत बसीबार के उपसरपंच देवेन्द्र यादव ने बताया कि लोगों के दिनचर्या में काफी प्रभाव पड़ा रहा है, जैसे पीने की लिए पानी व नहाने के लिए, बच्चों की पढ़ाई, ग्राम पंचायतो में कागजी कार्य और बरसात के मौसम के कारण सांप, बिच्छुओं की दहशत। छात्र छात्राओं की एडमिशन के लिए फोटोकॉपी न हो पाने व अन्य तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा हैं।

अगर बिजली विभाग का यही रवैया रहा तो आम जनताओं के लिए जीना दुभर हो जाएगा। बिजली के इस विकराल समस्या पर शासन – प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार का निराकरण या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। अगर बिजली विभाग का यही रवैया रहा तो हम ग्रामीणजनों को मजबूरन रोड पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतः शासन – प्रशासन व बिजली विभाग का स्वयं रहेगा।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...