विदेश:-CIA चीफ ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर चिंता जताने का हुआ असर…

Date:

Share post:

विदेश:- अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के प्रमुख विलियम बर्न्स ने पीएम मोदी की तारीफ की है। सीआईए चीफ ने कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चिंताओं का यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर प्रभाव पड़ा है। यूक्रेन से युद्ध में सामरिक परमाणु हथियारों का उपयोग करने की रूस की योजना का कोई स्पष्ट सबूत नहीं दिखता है।

विलियम बर्न्स ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि यह भी बहुत उपयोगी रहा है कि भारत में शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी ने भी परमाणु हथियारों के उपयोग के बारे में अपनी चिंताओं को उठाया है. मुझे लगता है कि इसका रूस पर भी प्रभाव पड़ रहा है।” बता दें कि पुतिन की ओर से परमाणु हमले की धमकी देने के बाद पीएम मोदी ने उनसे बात की थी।

CIA चीफ ने पीएम मोदी की तारीफ की

बर्न्स ने इसे लेकर पीएम मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पुतिन से पीएम मोदी के बात करने का असर हुआ है। सीआईए चीफ कहा, “मुझे लगता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की केवल डराने के लिए परमाणु हथियारों के उपयोग करने की बात कही थी।” इससे रूस की मानवाधिकार परिषद की बैठक में बोलते हुए पुतिन ने कहा था, यूक्रेन से निपटने के लिए मास्को अपने सभी उपलब्ध साधनों से लड़ेगा।

पुतिन ने दी थी परमाणु हमले की धमकी

पुतिन ने कहा था कि परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। पुतिन ने कहा था, “अभी तक रूस ने पहले परमाणु हथियारों के प्रयोग के बारे में नहीं सोचा है। किसी भी स्थिति में रूस परमाणु हथियारों के प्रयोग से बचेगा, लेकिन इसका यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि इनका प्रयोग बिल्‍कुल ही नहीं होगा। पुतिन ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर रूस की सीमा पर कोई हमला हुआ तो फिर परमाणु युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...