कोरबा:-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम – तिवरता में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न।

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़:-कोरबा जिले में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम – तिवरता में किया गया था। जिसका समापन पुरुषोत्तम कंवर जी, विधायक कटघोरा, के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य भर के विभिन्न जिलों से आए महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन दिखाया। जिसमें ग्राम बलगीखार से महिला प्रतिभागियों में स्कूली छात्राओं ने भी अपना प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह सभी बलगी ग्रामवासियों के लिए गर्व का क्षण था, जब कटघोरा विधायक श्री पुरुषोत्तम कंवर जी ने अपने हाथों से मोमेंटो, प्रमाण पत्र, 7051रु राशि और सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता में बलगी से प्रतिभागी के रूप में करिश्मा यादव (कप्तान), प्रतिमा कंवर, वैशाली कंवर, साक्षी राठौर, अंजली सूर्यवंशी, अंशू महंत, शुकवारो सारथी, लक्ष्मी यादव, दिव्या मनहर समिल्लित थे। तथा कब्बड्डी प्रशिक्षक राकेश कुमार साहू, वार्ड पार्षद मस्तुल सिंह कंवर जी का विशेष सहयोग रहा।

इन्द्र नारायण की रिपोर्ट

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...