नारायणपुर में IED ब्लास्ट, बीएसएफ के 2 जवान घायल, रोड-ओपनिंग पार्टी को बनाया निशाना

Date:

Share post:

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों की रोड-ओपनिंग पार्टी पर IED विस्फोट कर दिया। जिससे बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। नारायणपुर में इस नक्सली घटना की पुष्टि नारायणपुर जिले के एसपी प्रभात कुमार ने की है।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह बीएसएफ की रोड ओपनिंग पार्टी सर्चिंग अभियान के लिए गारपा गांव में लगाए कैंप से निकली हुई थी। जवान कैंप से कुछ दूरी पर गांव के आसपास पहुंचे हुए थे तभी सर्चिंग कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में 2 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को कैंप पहुंचाया गया है, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...