IMD Alert : अगले 48 घंटे में इन राज्यों में कोहरे और बारिश का ‘डबल अटैक’!जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान…

Date:

Share post:

देशभर में मौसम का मिजाज काफी तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता दिख रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है और बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 1 जनवरी को चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश संभव7 है। साथ ही मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में मौसम बदल सकता है। 18 से 22 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 जनवरी को राजस्थान, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी को तमिलनाडु और केरल में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर में घना कोहरा भी छा सकता है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...