सक्ती/शुभ संकेत: राष्ट्रीय डायमंड जुबली जम्बूरी में छत्तीसगढ़ राज्य ने लोक संस्कृति की छाप छोड़ी। दल में सम्मिलित सक्ती जिले से राज्य प्रभारी के रूप में विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व करते हुए “ए” एवं “बी” ग्रेड का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में डायमंड जुबली जम्बूरी का आयोजन तमिलनाडु स्थित त्रिची मन्नापराई में 28 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 तक किया गया। इस जम्बूरी में देश-विदेश से लगभग 15 हजार की संख्या में स्काउट आंदोलन से जुड़े लोग शामिल हुए। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ से 200 की संख्या वाले दल ने राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन और राज्य सचिव कैलाश सोनी, संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती शिवानी गणवीर व राज्य संगठन आयुक्त श्री विजय कुमार यादव के दिशा- निर्देश पर भागीदारी दी।

छत्तीसगढ़ के दल ने पीजेंट शो एवं फिजिकल डिस्प्ले की प्रस्तुति में A ग्रेड का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त किया। लोक नृत्य, कलर पार्टी, मार्च पास्ट, कैम्प क्राफ्ट, कैम्प फायर, राज्य प्रदर्शनी, स्किल-ओ-रामा, फूड प्लाजा में B ग्रेड मिला। इसके अलावा दल ने अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य को खूब सराहना करते हुए मुख्य मंच के सामने जगह दी गयी, साथ ही परेड प्लाटून को सभी राज्यों के सामूहिक कार्यक्रम में सलामी देने का अवसर मिला। चलित झांकी तथा छत्तीसगढ़-डे के दौरान छत्तीसगढ़ के दल ने अपनी पारंपरिक लोक संस्कृति के माध्यम से पूरे देश का ध्यान आकृष्ट किया और प्रशंसा प्राप्त की। छत्तीसगढ़- डे में राष्ट्रीय और कई राज्यों के डेलिगेट्स सम्मिलित हुए। इनकी अगुवानी भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने की। डायमंड जुबली जम्बूरी का समापन समारोह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने डायमंड जुबली जम्बूरी के समापन आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को मशाल सौंपी। यहां बताना होगा कि डायमंड जुबली जम्बूरी का समापन, 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी तथा प्रथम विश्व गर्ल गाइड जम्बूरी का आयोजन इसी साल छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित है। तीनों आयोजन संयुक्त रूप से होंगे।

जंबूरी में सम्मिलित पूरे टीम को इस उपलब्धि पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से जिला मुख्य आयुक्त श्री अंकित अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन कमिश्नर स्काउट श्री एन के चंद्रा एवं श्रीमती पीली गबेल (जिला पदेन कमिश्नर गाइड), जिला सचिव भानुलाल महंत, ज़िला सह सचिव श्रीमती लक्ष्मी महंत, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री आर. एन. सायतोड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती गीता सायतोड़ा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री जिला संगठन आयुक्त श्री चंद्रकांत राठिया, ज़िला मीडिया प्रभारी श्री कार्तिकराम यादव एवं समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सचिव सहित जिला संघ के समस्त पदाधिकारी स्काउटर, गाइडर एवं संस्था प्रमुख ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।


