मां नर्मदा की पवित्र नगरी अमरकंटक में वीरेंद्र राय नामक व्यक्ति द्वारा ले जा रहा अवैध शराब को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया

Date:

Share post:


अनूपपुर/शुभ संकेत: इकलौते शराब ठेकेदार का ताण्डव पूरे अनूपपुर जिला में जारी है। जहां  सरकार तीर्थ स्थानों में शराब बिक्री प्रतिबंधित कर रखा है, वहीं वीरेंद्र राय नामक व्यक्ति सारे नियम को ताक में रखकर अमरकंटक जैसे पवित्र नगरी में शराब की बिक्री करवाने ले जा रहे बोलेरो को शराब सहित ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा मौखिक जानकारी दिया गया है कि कार्यवाहि किया गया है किंतु अभी तक प्रेस विज्ञप्ति नहीं जारी किया गया है।

वहीं दूसरी ओर कोतमा में वीरेंद्र राय के गुर्गों द्वारा एक व्यक्ती को बोलेरो से कुचल दिया गया है। तो क्या वीरेंद्र राय को अप्रत्यक्ष रूप से प्रशासन खुली छूट दे रखा है यह एक सवालिया निशान है, वहीं बीरेन्द्र राय द्वारा प्रिंट दर से ऊपर खुलेआम शराब बेचा जा रहा है,  जिसपर प्रशासन धृतराष्ट्र बना हुआ है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कहीं ना कहीं  प्रशासन का अप्रत्यक्ष सहयोग दिख रहा है। आपको बता दें कि इसकी शिकायत कई बार सावित्री भगत जी के समक्ष पेश किया गया है किंतु आज दिनांक तक गुमराह किया गया है कार्यवही नहीं किया गया है।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...