इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट 2025: छत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रहा धान का सर्वाधिक मूल्य- सीएम साय

Date:

Share post:

रायपुर। आज राजधानी में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट 2025 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों और राज्य की कृषि को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने विचार साझा किए।

धान का कटोरा, अब विश्व बाजार की ओर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध धान परंपरा और किसानों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में धान की जितनी प्रजातियां हैं, उतनी अन्य किसी राज्य में नहीं पाई जातीं। मुख्यमंत्री ने राज्य के चावल को वैश्विक बाजार में पहुंचाने और इसकी ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन पर जोर दिया। उन्होंने धान की फसल को किसानों के लिए कम मेहनत में अधिक लाभदायक बताया।

किसानों को मिल रहा सर्वाधिक मूल्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को देश में सबसे अधिक धान का मूल्य दे रही है। इसी वजह से खेती का रकबा और पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पहले 24 लाख किसान पंजीकृत थे, जबकि अब यह संख्या 27 लाख से अधिक हो चुकी है।

धान निर्यात को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने निर्यातकों से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ की अनोखी धान प्रजातियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाएं। उनका मानना है कि इससे राज्य के किसानों को न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान भी वैश्विक स्तर पर बनेगी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का संदेश

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने छत्तीसगढ़ को धान उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के चावल को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने की दिशा में केंद्र और राज्य के प्रयासों को सराहा।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!