जशपुर नगर :पारंपरिक खेती के साथ-साथ लक्ष्मण ने शुरू की फूलों की खेती, बागवानी करने में उद्यानिकी विभाग से मिली सहायता

Date:

Share post:

पारंपरिक खेती के साथ-साथ लक्ष्मण ने शुरू की फूलों की खेती,

 

जशपुरनगर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए धान के साथ अन्य फसलों को लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।उद्यानिकी विभाग जशपुर के द्वारा किसानों को अच्छी फसल लेने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। ताकि किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ अन्य फसल और उन्नत पुष्प उत्पादन ले सकते

इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम हथगड़ा निवासी श्री लक्ष्मण कुमार बंजारा को विभाग द्वारा पुष्प उत्पादन के महत्व और मार्गदर्शन दिया गया श्री बंजारा का परिवार पहले से ही परम्परागत खेती करते थे। जिससे बहुत ही कम आय होता था।

किसान ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के द्वारा उन्हें पुष्प उत्पादन के महत्व एवं लाभ के विषय तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया एवं स्वयं के साधन से अपने बाड़ी में गेंदा पौध रोपण किया गया था। समय-समय पर उद्यानिकी विभाग के सलाह द्वारा गेंदा की उन्नत खेती किया गया और लक्ष्मण आज खेती करके संतुष्ट हैं।

किसान ने भविष्य में उन्नत पुष्प उत्पादन करके अपने वार्षिक आय में बढ़ोतरी करने की बात कही।

ग्राम हथगड़ा क्षेत्र के अन्य कृषक ड्रीप एवं मल्चिंग खेती करने की इच्छा जाहिर की है। कृषक धान ही लगाने में अधिक रूचि लेते थे। लेकिन अब लक्ष्मण कुमार बंजारा की बागवानी देखकर अन्य किसान भी फूलों की खेती में रुचि ले रहे हैं।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...