कोरबा:-अवैध रेत का खेल, एक बार फिर शुरू, सुबह-सुबह नदियों को खोदकर अपनी जेब गर्म कर रहे कारोबारी,…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेत का अवैध कारोबार अपने चरम पर पहुंच गया है। रेतघाटों में प्रतिबंध लगने के बाद भी तस्कर सुबह-सुबह काले कारनामों को अंजाम देकर अपनी जेबों को गर्म करने में लगे हुए हैं। शहर के बीच ट्रेक्टर के माध्यम से रेत का परिवहन जारी है, बावजूद इसके उन पर कार्रवाई न होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। हालांकि खनिज विभाग के अधिकारी लगातार कार्रवाई करने की बात जरुर कह रहे हैं।

प्रतिबंधित अवधी में भी रेत का कारोबार

लाख कोशिशों के बाद भी कोरबा में रेत का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। आलम ये है कि रेत के काले कारोबार में लिप्त लोग बिना किसी डर के प्रशासन को चूना लगा रहे हैं। प्रतिबंधित अवधी में भी बिना किसी डर के रेत का कारोबार चल रहा है, लेकिन उस पर लगाम लगाने को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेत के अवैध कारोबारी सुबह-सुबह नदियों को खोदकर अपनी जेबों को गर्म कर रहे हैं। हमने धवाईपुर रेतघाट का दौरा किया तो हमारी आंखे फटी की फटी रह गई। सूरज निकलने से पहले ही तस्कर ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत की चोरी करने में लगे हुए थे। एक के बाद एक कई ट्रैक्टर घाट से निकलर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। कुछ लोगों को रुकवाकर हमने पूछताछ की तब उन्होंने कुछ इस तरह की जानकारी दी। सुनिए क्या कहा…

जहां हमने धवाईपुर रेतघाट में पहुंचा तो देखा तो कई जगह के ट्रैक्टर भी लगते हैं। दीपका,जवाली, कटघोरा व अन्य जगह के भी लगते हैं।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...