बड़े सीपत जिला पंचायत सक्ती से सरपंच पद के लिए श्रीमती रामीन सोनवानी ने भरा नामांकन

Date:

Share post:

सक्ती/शुभ संकेत: सक्ती जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े सीपत से श्रीमती रामीन सोनवानी ने सरपंच पद के लिए अपना नामांकन भरा है। सोमवार 3 फरवरी को श्रीमती रामीन जब अमेराडीह स्थित नाम निर्देशन‌ केन्द्र में नामांकन जमा करने पहुंची तो उनके साथ समर्थकों का‌ हुजुम चल पड़ा।‌ इस मौके पर‌ नामांकन भरने के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए श्रीमती रामीन ने कहा मैं अपने गांव की देवतुल्य जनता जनार्दन से आशीर्वाद लेकर‌ आज सरपंच पद के लिए अपना नामांकन जमा किया है। मुझे पुरा विश्वास है कि बड़े सीपत की जनता मुझे सरपंच के रूप में सेवा करने का मौका प्रदान करेगी। अगर ऐसा हो जाता है तो मैं अपने पंचायत के समग्र विकास के लिए तत्पर रहूंगी। विदित हो कि श्रीमती रामीन सोनवानी पूर्व जिला पंचायत सदस्य तोरेन्द्र सोनवानी की धर्मपत्नी हैं।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...