नगर निगम चुनाव: BJP से इस मेयर प्रत्‍याशी का नामांकन हो सकता है रद्द, सामने आ रही ये बड़ी वजह

Date:

Share post:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। इस बीच खबर आ रही है कि बिलासपुर नगर निगम से बीजेपी मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी का नामांकन रद्द हो सकता है। दरअसल उनके जाति प्रमाण पत्र पर कांग्रेस प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई है।

इस आपत्ति को निर्वाचन आयोग ने इस आपत्ति को स्वीकार कर लिया है और पूजा विधानी को आज शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यदि वे निर्धारित समय तक दस्तावेज जमा नहीं कर पाती हैं, तो उनका नामांकन रद्द किया जा सकता है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने उठाए सवाल

बीजेपी प्रत्याशी पूजा विधानी ने नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ने उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत दर्ज कराई। अन्य विपक्षी प्रत्याशियों ने भी इसी मुद्दे पर आपत्ति जताई है। निर्वाचन आयोग ने इस शिकायत को स्वीकार कर लिया है, जिससे बीजेपी उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं

शाम तक करना होगा दस्तावेज प्रस्तुत

निर्वाचन आयोग ने पूजा विधानी को 29 जनवरी की शाम 5 बजे तक जाति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि वे ऐसा नहीं कर पाती हैं, तो उनका नामांकन रद्द हो सकता है। इस घटनाक्रम के चलते बिलासपुर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और नगर निगम चुनाव को लेकर नए समीकरण बनने के आसार हैं।

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...