अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा शाखा “दिया” छत्तीसगढ़ के निर्देशन पर 1 जुलाई को प्रदेश स्तर पर वृक्षारोपण महोत्सव “एक व्यक्ति एक वृक्षारोपण” के नाम पर अभियान चलाया गया

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा शाखा “दिया” छत्तीसगढ़ के निर्देशन पर 1 जुलाई को प्रदेश स्तर पर वृक्षारोपण महोत्सव “एक व्यक्ति, एक वृक्षारोपण” अभियान चलाया गया, जिसमें कोरबा जिले में डिवाइन ग्रुप दिया के कार्यकर्ता इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। इसमें कोरबा के विभिन्न ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं ने इस अभियान से जुड़कर पौधे रोपे जहां ग्राम सलोरा एवं छुरी में डिवाइन ग्रुप दिया कोरबा जिला संयोजक विजेंद्र यादव के नेतृत्व में इस अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फलदार, छायादार पौधे जैसे आम, नीम, जामुन, अशोक आदि पौधों का रोपण किया गया।

जिला संयोजक विजेंद्र यादव ने बताया कि यह अभियान पूरे छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई को एक ही दिन एक अभियान के रूप में संचालित किया गया और इस प्रकार के रचनात्मक अभियान लगातार दिया कोरबा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें जुलाई में वृक्षारोपण के विभिन्न कार्यक्रम दिया के द्वारा संपन्न किया जा रहा। कोरबा जिले में भी इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। जिले में इस कार्यक्रम में योगदान दिया जिसमें जिला संयोजक विजेंद्र यादव छुरी से, तानसेन गुप्ता सहसंयोजक, वरुण गुप्ता सलोरा ग्राम पंचायत, कोषाध्यक्ष डिवाइन ग्रुप दिया जितेंद्र केवट, युवा प्रकोष्ठ प्रमुख रमाकांत साहू, दिया प्रदेश समिति सदस्य सविता साहू एवं कन्हैया चौहान, विस्तारक खिलावन पटेल रजगामार, महावीर केवट, सदस्य जैतराम केवट, योगेश, भानुप्रताप चंद्रा, रिचा स्वर्णकार, रामपाल पाली, गौतम निर्मलकर, इंद्रजीत निर्मलकर, विनोद देवांगन, राजेश साहू, ज्ञानेंद्र लाल, रमेश जायसवाल, नरेश केवट सलोरा आदि ने जिले में इस पौधारोपण के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...