विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वयंसेविका ऋचा स्वर्णकार ने लोगों को किया जागरूक

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: शासकीय इ. वि. स्ना. महाविद्यालय कोरबा के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय कुमार पटेल, प्रो. मधु एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी. एल. साय के मार्गदर्शन में रासेयो स्वयंसेविका ऋचा स्वर्णकार द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोरकोमा के शिवनगर और सौरापरा में युवाओं, महिलाओ एवं बच्चों को किया जागरूक। स्वयं सेविका ने बताया कि नशे की चपेट में युवा पीढी सबसे अधिक हैं, युवा ही नहीं बच्चे, वृद्ध एवं महिलाएं भी इसका शिकार होते जा रहे हैं, जिससे कैंसर जैसी भयंकर बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।

सादा जीवन उच्च विचार जैसे सरल उपायों का उपयोग कर हम अपने जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बना सकते हैं और जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करें यदि हम खुद ही नशे का सेवन करेंगे तो दूसरों को भला क्या सलाह दे सकते हैं। इसलिए हम बदलेंगे तभी समाज बदलेगा, के नारे के साथ एनएसएस लोगों को जागरूक कर रही है। प्रो अजय पटेल द्वारा नशा, धूम्रपान एवं इनसे होने वाले बीमारियों और दुर्घटनाओं की ओर इशारा करते हुए सभी को जानकारी दे जागरूक किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती पार्वती देवी स्वर्णकार, श्रीमती केकती यादव, उजाला देवी, ज्योति यादव, लवन्या, भूपेंद्र स्वर्णकार, चिंगरी, पारो, आलू, बल्लू आदि की उपस्थिति रही।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...