छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से एक बार फिर क्राइम की बड़ी घटना उजागर हुई है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियां जो कि नाबालिक है. उनके बहुत सारे मडर की ख़बरें आ रही है. जहां..

Date:

Share post:

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से एक बार फिर क्राइम की बड़ी घटना उजागर हुई है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियां जो कि नाबालिक है. उनके बहुत सारे मडर की ख़बरें आ रही है. जहां..

प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका का सर बुरी तरह कुचल कर हत्या कर दी। जहां प्रेमी को लगता था की युवती किसी और से बात करती है मिलती भी है इसी शंका पर गर्लफ्रेंड को मार डाला।

विदित हो कि दोनों प्रेमी जोड़े दोस्त के जन्मदिन मनाने निकले थे। सिलपहरी के हरदी क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया में विवाद की स्थिति निर्मित हुई। उसी दौरान युवक ने युवती का गला दबाया फिर पत्थर से सिर को कुचला। जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। नाबालिक लड़की नवी क्लास की छात्रा थी। काफी समय से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बताया जा रहा है कि शनिवार को नाबालिक की हत्या की गई जहां शव को छोड़कर युवक भाग निकला, रात तक लड़की घर नहीं पहुंची परिजन लड़की की पतासाजी कर रहे थे, दूसरे दिन रविवार को आरोपी तोरवा थाने पहुंचा, उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, लेकिन यह घटना सिरगिट्टी थाने का मामला होने के कारण आरोपी को सिरगिट्टी थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
बहरहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है घटनास्थल से शव को बरामद कर लिया गया है आरोपी युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है।

रितेश सिंह की रिपोर्ट

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...