भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय द्वारा आयोजित एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला हिमालय वुड बैज रीयूनियन सेमिनार बिलासपुर में संपन्न

Date:

Share post:

स्वावलंबी और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाने में स्काउटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका -तोखन साहू


बिलासपुर/शुभ संकेत: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों को सुयोग्य नागरिक बनाने के साथ उन्हें आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, स्वालंबन और देश समाजसेवा के साथ स्काउटिंग अनुशासन से अपना कर्तव्य पालन करना भी सीखना है। उक्त उदगार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय हिमालय वुड बैज एकदिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के आसंदी से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने व्यक्ति की। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए राज्य मुख्य आयोग डॉ.सोमनाथ यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियां विभिन्न कार्यक्रम और शिविरों के माध्यम से गतिशील है, चाहे वह प्रशिक्षण शिविर हो, हाइक हो, एडवेंचर कैंप हो या राज्यपाल अवार्ड हो।


जिला स्तर से राज्य स्तर तक और राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और बच्चे बढ़-चढ़कर सहभागी होकर अवार्ड प्राप्त कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि इस शिविर में ऑनलाइन पंजीयन, प्रगतिपथ, स्काउटिंग में होने वाले नई शिक्षा नीति के तहत विषय, राज्यपाल पुरस्कार की तकनीकी जानकारी, स्काउटर-गाइडर विकासात्मक जानकारी आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी, जिला स्तर पर समस्याओं को राज्य कार्यकारिणी में रखना आदि विषय पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिलों के 200 प्रमुख डिग्रीधारी हिमालय वुड बैज स्काउटर, गाइडर एवं प्रशिक्षक बिलासपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त शैलेंद्र मिश्रा और राज्य संगठन आयुक्त विजय यादव ने किया, वहीं राज्य सचिव कैलाश सोनी ने आभार व्यक्त किया। साथ ही
जिला संघ सक्ती की ओर से रामनारायण सायतोड़ा और खगेश भारद्वाज हुए शामिल।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...