नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय इंडो नेपाल चैंपियनशिप 2025 में पूर्वेश ने जीता स्वर्ण पदक

Date:

Share post:

सक्ती/शुभ संकेत: भारतीय युवा खेल शिक्षा महासंघ द्वारा राष्ट्रीय और राज्य स्तर में विजेता छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 11 जनवरी से 15 जनवरी 2025 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में आयोजित इंडो नेपाल चैंपियनशिप-2025 में सक्ती क्षेत्र के गोबरा विकासखंड के ग्राम चुरतेला के पूर्वेश यादव प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। इस अंतराष्ट्रीय स्पर्धा में नेपाल तथा भारत के सभी राष्ट्रीय स्तर के बच्चों ने भाग लिया था। अपने आयुवर्ग अंडर-17 में पूर्वेश यादव ने 100 मीटर रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बनाकर स्वर्ण पदक और अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।

पूर्वेश यादव के इस सफलता से उनके पिता श्री राकेश यादव जी, माता श्रीमती लता यादव जी और उनके कोच श्री लोमश कुमार जी अत्यंत प्रसन्न हैं, क्योंकि पूर्वेश ने न सिर्फ अपना बल्कि अपने साथ अपने गांव, विद्यालय, समाज, प्रांत और राष्ट्र का नाम रोशन किया। पूर्वेश संत मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल, गोबराभांठा के होनहार छात्र हैं, जो पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि रखते हैं। छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कोच लोमस कुमार ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा इसी प्रकार हमारे छत्तीसगढ़ के युवा हमारे देश का नाम रोशन करते रहें। साथ ही यूथ गेम्स एजुकेशन फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जी ने कहा कि होनहार, प्रतिभावान तथा कर्तव्यनिष्ठ छात्र हमारे भविष्य के कर्णधार है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...