चचाई पुलिस अनूपपुर द्वारा आईपीएल सटोरिया के खिलाफ की गई छापामार कार्यवाही

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: दिनांक 25/05/2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोतीउर रहमान के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मंसूरी के निर्देशन में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, कि अमलाई का शिवकुमार गुप्ता द्वारा आईपीएल क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खेल अपने घर में खेला रहा है, सूचना पर श्रीमान एसडीओपी महोदय अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा एवं थाना चचाई की पुलिस टीम के द्वारा मौके पर से शिवकुमार के घर में रेड कार्यवाही की गई तो शिवकुमार गुप्ता अपने घर के तीसरी मंजिल वाले कमरे में आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेल खेलते ऑनलाइन पाया गया।

नाम पता पूछने पर अपना नाम शिव कुमार गुप्ता पिता स्वर्गीय रामसेवक गुप्ता उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 6 दुर्गा मंदिर के पास अमलाई का होना बताया, जो आईपीएल क्रिकेट grandexch.com एप्स ₹200000 Coin खरीदकर उक्त एप्स के माध्यम से सट्टा खेल खेलाते मौके से पाया गया। जिसके पास से नगद 9935/- रुपए एवं एक नग वन प्लस मोबाइल कीमत 20000/- कुल कीमत 29935/- रुपए मौके से जप्त कर धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई तथा grandexch.com ऐप्स में 4,50,000 /- रुपए करीब का ट्रांजैक्शन पाया गया एवं इसके स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता में ₹16000 एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 63000/- rs कुल 79000/- मिला उक्त दोनों खातों को भी फ्रिज कराया गया है।

grandexch.com एप्स एवं ट्रांजैक्शन डिटेल की जांच की जा रही है। उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा, थाना प्रभारी चचाई सुंद्रेश सिंह, सउनि. लालमणि चौधरी, सउनि. नागेश सिंह, सउनि. रावेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक संदीप मिश्रा, आर. दिलीप राय, आर. पियूष, महिला आरक्षक सावित्री सिंह, उषा सिंह एवं साइबर सेल प्र.आर. राजेंद्र अहिरवार, पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर जी…✍️

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...