Ram Mandir Nirman: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा कर सकते हैं PM मोदी, जोरों पर चल रहा काम – prime minister nirman samiti may visit ram temple construction site in ayodhya

Date:

Share post:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण स्थल का दौरा कर सकते हैं। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दी। बयान में कहा कि योजना के अनुसार निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है और दिसंबर 2023 तक भक्तों को भगवान राम के समक्ष पूजा करने का अवसर मिलेगा।

बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री श्री राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा कर सकते हैं।’ इसमें कहा गया कि गर्भ गृह और भूतल पर पांच मंडपों वाले राम मंदिर की तीन मंजिलों की अधिरचना पर निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। इस अधिरचना का निर्माण ग्रेनाइट पत्थर से 6.5 मीटर (21 फुट) ऊंचे चबूतरे पर किया जा रहा है जो सितंबर 2022 में बनकर तैयार हुआ था। मंदिर में 392 स्तंभ होंगे जिनमें से भूतल पर 166 स्तंभ, प्रथम तल पर 144 स्तंभ और दूसरी मंजिल पर 82 स्तंभ होंगे।

बयान के अनुसार, अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश के चलते मंदिर का निर्माण कार्य रोक दिया गया था। लेकिन, अब निर्माण का काम पूरी गति से चल रहा है। राम मंदिर के गर्भगृह में मकराना के सफेद संगमरमर के खंभों को स्थापित करने का काम भी शुरू हो गया है। प्रवेश द्वार से गर्भ गृह तक समान स्तर की सटीकता बनाए रखने के लिए मंदिर के सभी भागों में एक साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...