शासकीय प्राथमिक शाला गढ़कटरा में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Date:

Share post:

गण का सम्मान, गणतंत्र का मान।।

कोरबा/शुभ संकेत: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़कटरा में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रभात फेरी और ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात खेल उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पालकों को मुख्यअतिथि डॉ. शाक्य सर द्वारा सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डॉ. शाक्य सर के सहयोग से ही प्राप्त हुआ था।

पालकों के बाद अब पुरस्कार प्राप्त करने की बारी बच्चों की थी, इस बार बाघमारा के बच्चों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, उन्होंने हर खेल में पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही उत्कृष्ट रसोइया, उत्कर्ष छात्र, डांस टीचर और सफाई कर्मी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर श्रीकांत सिंह सर, अजय कोशले सर, ईश्वर श्रीवास सर तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...