वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी विधा सेलिंग का चयन जिला खेल परिसर अनूपपुर में संपन्न

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेशशासन के खेल और युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के दिशा निर्देश, संचालक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक टी टी नगर स्टेडियम भोपाल राकेश गुप्ता, संयुक्त संचालक बालूसिंह यादव एवं वाणी साहू तथा विकास खड़ारकर एवं जलज चतुर्वेदी कलेक्टर अनूपपुर, हर्षल पंचोली पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, मोतीउर रहमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी इसरार मंसूरी इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला खेल परिसर अनूपपुर में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी विद्या सेलिंग का चयन दिनांक 11 जून 2025 को किया गया। जिसमें 86 बालक, बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें 32 लोग पात्र पाए गए।

भोपाल से आए कोच अनिल शर्मा, शेखर बाथम के द्वारा इनकी लंबाई रूपरेखा देखा गया और बताया कि सेलिंग एक जल क्रीड़ा है, जिसमें नावों का उपयोग करके जल पर चलना और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना शामिल है। सेलिंग एक लोकप्रिय खेल है जो शारीरिक और मानसिक कौशल दोनों की मांग करता है और यहां से जिसका चयन होगा उसका भोपाल वॉटर स्पोर्ट अकादमी के लिए चयन होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचंद्र यादव जिला खेल प्रशिक्षक वॉलीबॉल अनूपपुर, अजय मंडलोई सहायक ग्रेड 3, दिनेश कुमार सिंह चंदेल ग्रामीण युवा समन्वयक विकास खंड जैतहरी, मिथिलेश सिंह नेताम ग्रामीण युवा समन्वयक विकासखंड कोतमा, किशन, साकेत, विजय पटेल, विवेक यादव इन सभी लोगों का पूर्ण सहयोग रहा। इस टैलेंट सर्च के माध्यम से अगर किसी बच्चे का चयन वॉटर स्पोर्ट्स अकैडमी भोपाल में हो गया तो निश्चित ही वह बालक और बालिका चाहे किसी वर्ग का हो निश्चित ही बहुत आगे तक जाएंगे।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...
error: Content is protected !!