कोरबा/शुभ संकेत: विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री ध्रुव भूतेश्वरनाथ शिव-शक्ति मंदिर सेवा समिति बांकीमोंगरा द्वारा श्रीराम (राष्ट्र) कथा का आयोजन सोमवारी बाजार स्थित श्री ध्रुव भूतेश्वरनाथ शिव-शक्ति मंदिर बांकीमोंगरा में किया गया है। कथा का शुभारंभ 22/02/2025 दिन शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा तथा कथा का समापन 26/02/2025 दिन बुधवार को महाशिवरात्रि के सुअवसर पर विशाल भोग भंडारा के साथ होगा।

श्रीराम (राष्ट्र) कथा का वाचन कथव्यास संत श्री रामानंद सरस्वती महाराज जी, विवेकानंद आश्रम बांटीडांड बरियों, अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के मुखारबिंद से किया जाएगा। कथा आयोजकों द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी सनातनी भाई-बहनों को कथा में शामिल होने आह्वाहन किया गया है, ताकि कथा का शोभा और रूप भव्य तथा दिव्य हो सके।




