कोरबा में आयोजित महिला राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का 6वाँ संस्करण सफलतापूर्वक सम्पन्न

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: कोरबा में आयोजित 6वीं महिला राज्य स्तरीय योगासना प्रतियोगिता सीएसईबी सीनियर क्लब में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 20 जिलों के 190 प्रतिभागी सम्मिलित हुए, जिसमें 10 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल हुए। सभी विजेता प्रतिभागियों को लखनलाल देवांगन जी (कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) एवं महापौर संजू देवी राजपूत जी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिले के सचिव संजय कुर्मवंशी ने बताया की 6 एज कैटेगरी में 12 प्रकार के योगासन हर प्रतिभागी द्वारा किया गया।

इस तीन दिवसीय महिला राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने में कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा की जिला कार्यकारिणी जिसमें संरक्षक डॉ नागेंद्र नारायण शर्मा जी, अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष इंद्रनारायण जायसवाल, सहसचिव विनीता दीक्षित, उपाध्यक्ष सचिन विश्वकर्मा, टेक्निकल राकेश साहू, सदस्य दुर्गेश राठौर, विंद्रा चौहान, दुर्गेश तिवारी, नूतन विश्वकर्मा, ज्योति दास, सुनील अग्रवाल, अश्वनी राजपूत, मनोज सोनी, योगेश साहू, नितेश कुमार का विशेष योगदान रहा। साथ ही राज्य कार्यकारिणी से छतीसगढ़ राज्य योगासना स्पोर्ट्स के अध्यक्ष जयंत भारती गोस्वामी जी, शैलेन्द्र विशी, भोजेंद्र साहू, संजय वस्त्रकार,   डोमेन्द्र देवांगन का प्रमुख योगदान एवं मार्गदर्शन रहा।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...