अस्पताल से नवजात शिशु की मां को छुट्टी होने से पहले ही जारी करना होगा नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: प्रसव के बाद अस्पताल से माँ की छुट्टी होने से पहले ही नवजात शिशु का जन्म प्रमाण-पत्र जारी हो जाए। मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म मृत्यु) एवं आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी मध्यप्रदेश श्री ऋषि गर्ग ने इस आशय के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के अपने प्रयास में, भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय ने नागरिक पंजीकरण प्रणाली में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1969 में संशोधन, राज्य जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण नियमों में संगत संशोधन, एक नए केंद्रीय सीआरएस पोर्टल का विकास आदि शामिल हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के बढ़ते महत्व को देखते हुए, यह समय की मांग है कि यह प्रमाण पत्र नवजात शिशु की मां को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले ही दे दिया जाए, खासकर सरकारी अस्पतालों द्वारा जहां कुल संस्थागत जन्मों में से 50 प्रतिशत से अधिक होते हैं। जन्म प्रमाण-पत्र अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राज्य शासन के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा अस्पताल में ही नवजात शिशु का जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के लिये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इससे जन साधारण को अपने शिशु का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...