जमुना कोतमा कॉलरी क्षेत्र में   आयोजित कैंप में कलेक्टर ने 294 प्रकरणों पर की जनसुनवाई

Date:

Share post:

रोजगार मुहैया कराना जिला प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी- कलेक्टर

अनूपपुर/शुभ संकेत: कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि पात्र व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराना प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है। रोजगार आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और जिला प्रशासन इसके प्रति पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले जो त्वरित समाधान योग्य हैं, उनमें शीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि जटिल मामलों का समाधान भी समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। कलेक्टर श्री पंचोली ग्राम नीमहा में आयोजित एसईसीएल जमुना कोतमा कॉलरी आमाडांड उपक्षेत्र के लंबित रोजगार प्रकरणों की जनसुनवाई शिविर को संबोधित कर रहे थे।

कलेक्टर ने कहा प्रशासन और संबंधित कंपनी के संयुक्त प्रयासों से लंबित रोजगार मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा को निर्देश दिए गए हैं कि वे कैलेंडर बनाकर पेशी बुलाकर प्रक्रिया प्रारंभ करें तथा पारिवारिक सहमति से रोजगार देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई पात्र व्यक्ति रोजगार से वंचित न रहे, इसलिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।

इस विशेष जनसुनवाई शिविर में आमाडांड, कुहुका, नीमहा, हलवाही और मझौली गांवों से आए 294 आवेदकों के रोजगार प्रकरणों की सुनवाई की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करें और पात्र लोगों को रोजगार दिलवाएं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री अजीत तिर्की, तहसीलदार श्री ईश्वर प्रधान सहित एसईसीएल कालरी प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...