राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षारत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह सत्र 2024-25 का भव्य आयोजन रायपुर में संपन्न हुआ

Date:

Share post:

कोरबा जिले से पांच शिक्षक/ शिक्षिका हुए सम्मानित…

कोरबा/शुभ संकेत: नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत जो देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है। इसके छत्तीसगढ़ टीम द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षारत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का आयोजन 29 मई 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर सह एस.सी. ई.आर.टी. में आयोजित हुआ, जिसमें पूरे छ्त्तीसगढ़ से 155 शिक्षक/ शिक्षिकाओं का सम्मान हुआ।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जे.पी. रथ अपर संचालक एस.सी.ई.आर.टी., डॉ बी. रघु सहायक संचालक एस.सी. ई.आर.टी., बी. एल. देवांगन डाईट प्राचार्य, डॉ एस के जैन डाईट रायपुर, के.के साहू डाईट रायपुर, समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित छत्तीसगढ़ की एडमिन टीम उपस्थति रहे।

इस भव्य कार्यक्रम में कोरबा जिला के विकासखंड कोरबा से मेषराम पटेल, विख. कटघोरा से रवि कुमार बंजारे, विख. करतला से श्रीमती लक्ष्मी कंवर, विख. पाली से निर्मला शर्मा एवं विख.पोड़ी उपरोड़ा से संतोष कुमार वर्मा को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए प्रमाण पत्र, स्मृतिचिन्ह एवं पेन भेंटकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही कार्यक्रम में सतत सहयोग के लिए जगजीवन राम कैवर्त्य मा. शाला बरपाली को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित अन्य राज्यों के शिक्षकों को डाक पते पर पुरूस्कार सामग्री पोस्ट की जायेगी।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित कोरबा जिला टीम से जगजीवन कैवर्त्य, श्रीकांत सिंह एवं अजय कोशले आदि का सतत सहयोग प्राप्त हुआ।


इस समूह से जुड़े सभी टीम मेबर शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक हैं, जो सरकारी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आपस में जुड़कर अतिरिक्त प्रयास कर रहे है।  ये 2017 से लगातार प्रयासरत हैं एवं पिछले 4 वर्षो से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है। इस कार्यक्रम की पूरी योजना, क्रियान्वयन, संचालन एवं समस्त व्यय इन शिक्षकों द्वारा ही किया जाता रहा है।

कई चरणों में हुआ अवार्ड के लिए चयन– समूह प्रमुख एवं जिला टीम ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 2024 में होना था पर स्थानीय चुनाव के चलते इसे आगे बढ़ाया गया था। इसमें कई चरणों के बाद अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहित अन्य राज्यों के शिक्षकों का चयन हुआ है। सर्वप्रथम इसके लिए वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया गया। पूरे देश से 700+ से भी ज्यादा नॉमिनेशन प्राप्त हुए, जिसको स्कूटनी एवं शॉर्टलिस्ट कर चयन समिति द्वारा संबंधित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया गया एवं सबंधित से उनके कार्यो के प्रमाण में दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेजों का उच्च चयन समिति एवं जिला टीम के प्रमाणीकरण के पश्चात चयन सूची जारी किया गया है। जिसमें ग्राउंड लेवल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शामिल हैं, जिनको राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षारत्न सम्मान 2024-25 से सम्मानित किया गया।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...