जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा ग्राम कुदरी में मनाया गया मकरसंक्रांति का पर्व

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोतम कार्य है। जेसी आस्थाओं की इन्ही पंक्तियों को साकार करते हुए जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने 14 जनवरी को मकरसंक्रांति का महापर्व शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर कुदरी नामक एक बेहद पिछड़ा गाँव में जाकर मनाया। जिसमें गाँव के 125 से अधिक परिवारों को नए बर्तन-सेट, कपड़े, तिल-लड्डू, खिलौने एवं अन्य जरूरत के सामग्रियों का वितरण किया गया। ग्राम कुदरी से 5 किलोमीटर दूर कसरोल नामक गाँव जिसका रास्ता कच्चा है और पुरे पत्थरों से भरा हुआ है वहाँ भी हमारी संस्था द्वारा पहुंचकर ग्रामीणों को बर्तन एवं कपडे वितरित किये गए। इसके साथ ही जेसीआई की ओर से दोपहर का भोज-प्रसाद का भी आयोजन किया गया था, जिसमें संस्था के सदस्यों ने सभी ग्रामीणों के साथ मिलकर इसका आनंद लिया। गाँव के प्रतिनिधियों द्वारा उनके दैनिक-जीवन में आ रही समस्याओं से भी संस्था को अवगत कराया गया, जिसमे दुर्गम पहुँच मार्ग, शिक्षा मुख्य हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सी.ए. अभिषेक अग्रवाल ने सबका स्वागत उद्बोधन से किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिसपर गाँव के पंच ने बड़े गर्व से कहा कि इस गाँव में पहली बार सार्वजनिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया है। इस दौरान कार्यक्रम निदेशक जेसी रोहित असरानी, उपाध्यक्ष जेसी प्रियम अग्रवाल, जेसी आयुष अग्रवाल, जेसी कपिल विश्वकर्मा, पूर्व-अध्यक्ष जेसी सन्नी मित्तल, लीजेंड पूर्व-अध्यक्ष जेसी सुरेश चावलानी, जेसीरेट अध्यक्षा सी.ए. आयुषी अग्रवाल, जेसी नितेश मोदी, जेसी मोहित सिंघल, सी.ए. मोरध्वज गर्ग, जेसी दीपक केंवट, जेसी हेमंत अग्रवाल, जेसी हर्ष गुप्ता, जेसी प्रवेश अग्रवाल, जेसी सुभाष अग्रवाल, जेसी दीपक अग्रवाल, जेसी विनोद यादव, जेसी सन्नी कैवर्त, जेसीरेट माधुरी अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, मीनू अग्रवाल व अन्य उपस्थित रहे। अंत में सचिव जेसी सी.ए. अंकित अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी में सबका आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...