प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा की  छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया अपने जीत का परचम, किया जिले का नाम रोशन…

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के सुअवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2025 में प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा की छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने नवाचार विज्ञान प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान हासिल किया है। 19 दिसंबर 2025 को आयोजित छत्तीसगढ़ युवा राज्य महोत्सव 2025 का जिला स्तरीय प्रतियोगिता कोरबा में संपन्न हुआ, जिसमें प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव बिलासपुर 2025 राज्य स्तर के लिए चयनित हुए। राज्य स्तर के लिए चयनित कुल 66 प्रतिभागी सम्मिलित थे, जिसमें सबको पीछे पछाड़ते हुए प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा के छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस नवाचार विज्ञान प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करने में छात्रा श्रृष्टि कांत एवं सहयोगी के रूप में लालिमा साहू, रागिनी साहू, रिया भारद्वाज, उदिता कंवर, पियुषा दुबे, साक्षी पैकरा, श्रद्धा, पुष्पा धावड़े, सीमा राठिया, आरती चुरेंद्र, आलिया खान सम्मिलित थे।

तथा इस नवाचार विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए श्रीकांत कसेर जी (सहायक आयुक्त कोरबा) एवं विद्यालय के प्राचार्य गौरव शर्मा जी का विशेष मार्गदर्शन एवं योगदान रहा। तथा प्रोजेक्ट को तैयार करने में विद्यालय के शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा जिसमें विनोद कुमार, अजय दुबे, मोहन तिवारी, रूपेश पटेल, वर्षा तिवारी, प्रियंका साहू एवं हरीश दर्शन शामिल थे।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...