महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित वर्चुअल सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में आज जिला कोरबा की महामंत्री श्रीमती इंद्राणी पाण्डेय जी के द्वारा प्रातःकालीन योग सत्र का संचालन किया गया

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित वर्चुअल सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में आज महिला पतंजलि योग समिति जिला कोरबा की महामंत्री श्रीमती इंद्राणी पाण्डेय जी के द्वारा प्रातःकालीन योग सत्र का संचालन किया गया। जिसमें महिला पतंजलि के सभी पदाधिकारी और योग प्रशिक्षार्थी बहनें जुड़े हुए थे। दैनिक वर्चुअल योग शिविर का प्रारंभ यौगिक जॉगिंग के 12 अभ्यास और सूर्यनमस्कार के अभ्यास के साथ किया गया। तत्पश्चात आठ प्राणायाम, आसनों का अभ्यास, सूक्ष्म व्यायाम तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास कराने के बाद नियमित योग व आसनों के लाभ की संपूर्ण जानकारी दिया गया।

इसके पश्चात खानपान व स्वदेशी वस्तुओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्रशिक्षार्थियों को दिया गया, ताकि प्रशिक्षण के बाद सभी अपने योग कक्षा में लोगों को जागरूक कर सकें। अंत में प्रभु भजन व ध्यान का अभ्यास, सिंहासन, हास्यासन व शांति पाठ के साथ योग सत्र को विराम दिया गया।

इस वर्चुअल योग शिविर में राज्य कार्यकारिणी आ. हेमलता दीदी जी, जिला प्रभारी आ. लक्ष्मी मूर्ति बहन, आ. एस.एस. मूर्ति भैया, संध्या चंद्रा, पद्मावती बहन, कृष्णा भैया, रविना, प्रीति, चंद्रशीला, रंजिता कश्यप, श्रद्धा शर्मा, शशी सोरी, दीपा चंद्रा, बी. सत्यता उपस्थित थे। इनके साथ ही 4 जिले से जुड़े प्रशिक्षार्थी भाई बहिन योग शिविर में जुड़कर योग सत्र का लाभ लिए।

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...