Crime News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, नाबालिक लड़की का हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे, इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम…

Date:

Share post:

रायपुर। राजधानी  रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में एक किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बृजेश ओझा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शारीरिक संबंध का भेद खुलने के भय से मृतिका की हत्या की थी। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से इस जघन्य हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। बता दें कि 14 जनवरी 2025 को पुलिस को कमल विहार क्षेत्र में एक अज्ञात किशोरी का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि किशोरी की हत्या गला दबाकर की गई थी।

पुलिस ने हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। जांच के दौरान, पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की गहन छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि मृतिका को एक सफेद रंग की चारपहिया वाहन में देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने वाहन के मालिक की पहचान की और आरोपी बृजेश ओझा को कुम्हारी टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी बृजेश ओझा ने स्वीकार किया कि उसने मृतिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

आरोपी को डर था कि मृतिका उसकी पत्नी को यह सब बता देगी, जिसके कारण उसने गुस्से में आकर किशोरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव को कमल विहार के एक सुनसान स्थान पर फेंक दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए चारपहिया वाहन को भी पार्क कर दिया। आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी से पहले शव को देखने भी गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन सीजी 04 क्यूए 0932 व दोपहिया वाहन सीजी 04 पीए 5164 और मोबाईल फोन जब्त किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य छिपाने और शारीरिक संबंध बनाने की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...