आयुष्मान हॉस्पिटल कोरबा में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: 76वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर आयुष्मान हॉस्पिटल कोरबा में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें आयुष्मान हॉस्पिटल कोरबा के सभी चिकित्सक और कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉस्पिटल के संचालक डॉ. ज्योति श्रीवास्तव जी व डॉ. प्रभात पाणिग्रही जी ने किया।

ध्वजारोहण डॉ. ज्योति श्रीवास्तव जी ने कार्यक्रम में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर किया। ध्वजारोहण के बाद सभी में मिलकर राष्ट्रगान गाया फिर तिरंगे रंग से बनी गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर डॉ. ज्योति श्रीवास्तव जी व डॉ. प्रभात पाणिग्रही जी, डॉ. प्रतीकधर शर्मा जी, डॉ. पूजा कुंडू जी, प्रदीप साहू जी, आकाश जायसवाल जी एवं हॉस्पिटल के अन्य सभी चिकित्सक और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...