वास्तविकता की खबर लिए बिना महाकुंभ में कोरबा का ADM बताकर VIP ट्रीटमेंट लेने संबंधी खबर, भ्रामक

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: वास्तविकता की खबर लिए बिना महाकुंभ में कोरबा का ADM बताकर VIP ट्रीटमेंट लेने संबंधी खबर भ्रामक है। विभिन्न समाचार पत्रों/सोशल मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सत्यता की परख किए बिना जो समाचार प्रकशित की गई है। इस संबंध में मैं मिडिया को अवगत कराना चाहूंगा कि, मैं अजय शर्मा मेरी पत्नी श्रीमती मंजू शर्मा, पुत्र अभिजीत, मेरी भाभिया, बहन और ससुराल के रिश्तेदारों के साथ महाकुम्भ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। दिनांक 12/01/25 को मेले में अनाउंस हो रहा था कि कोरबा निवासी विक्रम जायसवाल अक्षय वट के पास बेहोश हो गए हैं, यदि कोई रिश्तेदार या परिचित मेला परिसर में हो तो केंद्रीय चिकित्सालय सेक्टर/2 आईसीयू वार्ड में संपर्क करें, जिसे सुनकर हम चिकित्सालय पहुंचे, वहां हमारा परिचय पूछा गया मैने बताया कि मैं अजय शर्मा अधिकता उच्च न्यायालय बिलासपुर हूं एवं मेरी पत्नी मंजू शर्मा जिला कार्यालय कोरबा में ADM की रीडर है।

तत्पश्चात हम ICU में गए वहां विक्रम बेहोश थे। फीस के बारे में पूछने पर हमें डॉक्टरों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेले में बीमार हुए सभी मरीजों के लिए बिना भेदभाव के निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था है। विक्रम बेहोश थे, अतः यह कहना कि स्वयं को ADM बताकर VIP ट्रीटमेंट लिया गया, यह असत्य एवं वास्तविकता से परे है। उक्त समाचार को विभिन्न समाचार पत्रों /सोशल मीडिया , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा विभिन्न शीर्षकों में प्रकाशित किया जा रहा है। जिससे हमारी सामाजिक/व्यावसायिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। मैं अजय शर्मा अधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर उक्त भ्रामक एवं वास्तविकता से परे समाचार का खंडन करता हूं।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...