राजधानी की जनता ने किया चुनाव बहिष्कार, कॉलोनी के बाहर लगाया बैनर, जानिए क्या है इनकी मांगे…..

Date:

Share post:

रायपुर। राजधानी में सरकार द्वारा बनाए गए पीएम आवास के निवासियों ने आज निकाय चुनाव से पहले चुनाव का बहिष्कार कर दिया। दरअसल, दलदल सिवनी स्थित पीएम आवास कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने लंबे समय से पानी और अन्य समस्याओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा अनदेखा किए जाने पर चुनाव का बहिष्कार कर दिया। असुविधाओं के अंबार से परेशान लोगों ने कॉलोनी के बाहर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाकर प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों से बातचीत में उन्होंने बताया कि किसी भी मौसम में भी पानी यहां उपलब्ध नहीं रहता है। रायपुर नगर निगम, कलेक्ट्रेट और जोन कार्यालय, हर जगह लोगों ने ज्ञापन दिया है लेकिन पानी की व्यवस्था करने में सभी असफल रहे हैं। बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को तीन-तीन मंजिल पानी लेकर चढ़ना पड़ता है। धरना देने, मांग करने के बाद टैंकरों की संख्या बस कुछ दिनों के लिए बढ़ा दी जाती है। अमृत मिशन योजना के पाइपलाइन से भी पर्याप्त पानी नहीं आता। अधिकारी और जनप्रतिनिधि सिर्फ टालने का काम करते है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने कब से मांग की जा रही है लेकिन अब तक पूरी नहीं की गई। क्षेत्र में लाइट नहीं होने के कारण लूट-मार जैसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है और महिला असुरक्षित महसूस करती है।

लोगों ने कहा कि घर के बदले पैसे ले लिए लेकिन सुविधाएं देना भूल गए। आज इतनी असुविधाओं के बीच हजारों परिवारों को जीना पड़ रहा है और सारी समस्याओं का हल खुद ही ढूंढने पर मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में वे वोट क्यों दें। लोगों ने मांग की है कि जब तक सभी व्यवस्था ठीक नहीं की जाएगी तब तक निकाय चुनाव में वोट नहीं देंगे।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...