मनरेगा के कार्य में नहीं थम रहा है मशीन का प्रयोग, मजदूर वर्ग के लोग बेगारी काटने और पलायन करने पर मजबूर

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: अनूपपुर जिला के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोरभठी के सरपंच, सचिव के द्वारा मनरेगा के कार्य में मशीन से काम करवाया जा रहा है। अभी हाल ही में निर्माणाधीन ग्रेवल मार्ग एवं लघु तालाब के हितग्राही रामकृपाल पिता राममिलन राठौर के खेत में जेसीबी एवं ट्रेक्टर का प्रयोग कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके संबंध में हमारे संवाददाता ने उपयंत्री से फोन पर बात किया तो उपयंत्र गैर – जिम्मेदाराना वाली भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि ” हाथी चलता रहता है और कुत्ता भौंकते रहते हैं” अर्थात मनरेगा के कार्य में मशीन का प्रयोग नहीं किए जाने की प्रावधान की बात कानून के किताब में सीमित रहेगी और जिम्मेदार कानून को उजाड़ते रहेगा।

हमारे संवाददाता ने बताया कि इसके पूर्व भी कितनों शिकायत जिला प्रशासन एवं लोकायुक्त को ग्रामीणों द्वारा किया जा चुका है, किन्तु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से भृष्टाचारियो का हौसला दिन – दुगनी और रात – चौगुनी की रफ्तार से बढ़ रही है और ग्रामीण जन रोजी-रोटी की तलाश में पलायन करते आ रहें हैं।

संवाददाता गेंदलाल सिंह राठौर की रिपोर्ट…✍️

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...