देश:-अभी तक वाहनों की प्रदूषण जांच नहीं कराने वाले ई-चालान के लिए तैयार रहें। परिवहन विभाग अगले सप्ताह से नोटिस के बाद लोगों को घर बैठे ही ई-चालान भेजेगी। उसे भरने के लिए ई-कोर्ट का गठन भी किया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो इसी सप्ताह ई-कोर्ट के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उसके बाद ई-चालान जारी किया जाएगा।
सात दिनों के भीतर करानी होगी जांच :
नोटिस जारी होने या मिलने के सात दिनों के भीतर वाहन की प्रदूषण जांच नहीं कराई तो आपको ई-चालान भेज दिया जाएगा। 10 हजार रुपये का यह ई-चालान परिवहन विभाग की ओर से बनाए जा रहे ई-कोर्ट के जरिये भरा जाएगा।
सूत्रों की मानें तो नोटिस की प्रक्रिया 10 दिन पहले ही शुरू की जा चुकी है। हालांकि, अभी वाहनों का चालान नहीं किया जा रहा है। कारण अभी तक ई-कोर्ट बनाने पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। इस सप्ताह बैठक होगी, जिसमें ई-कोर्ट के गठन को लेकर चर्चा के साथ मंजूरी मिल सकती है। उसके बाद ही ई-चालान जारी किए जाएंगे। एक दिन में 150 से 200 चालान जारी किए जाएंगे।
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा महंगा :
अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पाए जाते हैं तो आपको भारी भरकम चालान का सामना करना पड़ सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार शराब पीकर वाहन चालने वाली लोगों को 10 हजार रुपये का चालान भरना होगा। इसके अलावा, पुलिस उल्लंघनकर्ताओं द्वारा बार-बार ऐसा करने पर सख्त सजा के प्रस्ताव भी है।
यदि आप सार्वजनिक सड़कों पर अपनी गाड़ी से रेसिंग करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आपका लाइसेंस रद्द हो सकता है। सार्वजनिक सड़कों पर रेसिंग करना खतरनाक ड्राइविंग के रूप में गिना जाता है, और यदि कोई पकड़ा जाता है, तो चालक को अपराध की गंभीरता के आधार पर पहली बार चेतावनी या लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है। वहीं अगर बिना परमिट के कोई गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 10 हजार रुपये तक का भारी भरकम चालान का सामना करना पड़ता है।
Traffic:-कार मालिकों को 10 हजार का चालान! 3 महीने के लिए लाइसेंस रद्द का आदेश जारी..
Date:


