विकसित छत्तीसगढ़ के लिए शहरों में ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी : डिप्टी सीएम अरुण साव

Date:

Share post:

बेमेतरा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बेमेतरा जिले के तीन नगर पंचायत भिंभौरी, कुसमी और बेरला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने जन आशीर्वाद मांगा। साव ने कहा कि, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। तीनों नगर पंचायतों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भिंभौरी में लोगों को संबोधित कर जनता से अध्यक्ष पद प्रत्याशी संदीप परगनिहा जी एवं 15 पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वहीं नगर पंचायत कुसमी में भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार साव के समर्थन में आमसभा कर लोगों से विकास कार्यों के लिए पार्टी को मौका देने का आग्रह किया। भाजपा ने कुसमी को नगर पंचायत बनाया है, और भाजपा ही संवारने का काम करेगी।

नगर पंचायत बेरला के आमसभा में साव ने विकसित बेरला बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवार विशाल राज देशलहरा जी और 15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि, विशाल जी एक सामान्य कार्यकर्ता है, भाजपा ने आपकी सेवा के लिए उम्मीदवार बनाया है। वे घासीदास बाबा के संदेश मनखे मनखे एक समान को लेकर सबके लिए काम करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने तीनों आमसभा में कहा कि, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने एक साल में मोदी जी की एक एक गारंटी को पूरा किया है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया, 3100 में धान खरीदी की, 18 लाख पीएम आवास, 5500 रुपए में तेंदूपत्ता खरीदी, महतारी वंदन के यह 12 किस्त जारी हो चुकी है। कृषक उन्नति योजना के 800 रुपए प्रति क्विंटल की राशि जल्द जारी करेंगे। साव ने कहा कि, अब नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन लाने की बारी आई है। विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के लिए नगरीय निकायों का विकास होना आवश्यक है, इसलिए सभी निकायों में भाजपा की जीत जरूरी है। जनता के उत्साह से इस बार भी भाजपा की जीत तय है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...