दो दिवसीय सद्भावना क्रिकेट महाकुंभ प्रतियोगिता का आगाज सुराकछार बस्ती में

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सुराकछार बस्ती में सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्राम के सभी क्रिकेट प्रेमी टीम बनाकर हिस्सा ले रहें हैं। यह इस आयोजन का 9वां वर्ष है। प्रतियोगिता के इस आयोजन का मकसद गांव में युवाओं के बीच आपसी तालमेल और समरसता को बनाए रखना है, साथ ही युवाओं व बच्चों में खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। आजकल के इस आधुनिक युग में बच्चा सिर्फ टेक्नोलॉजी की दुनिया में ही सिमट कर रह गया है, इस कारण बच्चों में खेल के प्रति जरा भी रुचि नहीं रह गया है, इन सब कारणों से भी गांव के द्वारा किया जा रहा यह नवाचार तारीफ के योग्य है।

इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्यअतिथि ग्रामीण विकास समिति सुराकछार के अध्यक्ष श्रीमान् रामकुमार सिंह तंवर, कोषाध्यक्ष श्रीमान् रामशरण सिंह तंवर, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमान् मोहितराम यादव, ग्रामीण विकास समिति के सदस्य कुंवार सिंह चौहान, रूद्रशरण प्रताप सिंह तंवर, चन्द्रेश्वर सिंह तंवर एवं युवा विकास समिति से कृपाल सिंह कंवर, सूरज लाल यादव, सुरेंद्रपाल सिंह कंवर साथ ही सभी ग्रामीण युवा विकास समिति के सदस्य तथा अन्य ग्राम के युवा साथी वर्ग उपस्थित थे।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...