अमरकंटक में नर्मदा जन्मोत्सव पर हुआ भव्य महाआरती, राज्यमंत्री ,सांसद और कलेक्टर ने की पूजा-अर्चना

Date:

Share post:

माँ नर्मदा आरती की भव्यता और भक्तिमय माहौल से रोशन हुआ अमरकंटक मंदिर व रामघाट

अनूपपुर 27 जनवरी 2026/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने नर्मदा जन्मोत्सव के अवसर पर पवित्र नगरी अमरकंटक के मां नर्मदा मंदिर परिसर में तथा रामघाट में सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने संध्याकालीन विधिवत् माँ नर्मदा की महाआरती की। पूजा-अर्चना के दौरान स्वास्तिवाचन, “हर-हर नर्मदे” और नर्मदाष्टकम् के श्लोकों की गूँज पूरे वातावरण में भर गई। पुरोहितों की उपस्थिति में पूर्ण विधि-विधान से आरती सम्पन्न हुई, जिसमें भक्तजन और उपस्थित अधिकारी धर्म, आध्यात्म और आस्था के अद्भुत अनुभव से अभिभूत हुए।

नर्मदा की अलौकिक सुंदरता और मंदिर परिसर एवं रामघाट की आकर्षक सजावट ने इस आयोजन को और भी भव्य बनाया। फूलों, रंगोली और विद्युत सज्जा की दूधिया रोशनी से पूरे परिसर और रामघाट पर रात में भी सुबह जैसी जगमगाहट का अनुभव हुआ। पांच अर्चकों द्वारा संपन्न नर्मदा महाआरती ने मंदिर परिसर एवं रामघाट को भक्तिमय माहौल से परिपूर्ण कर दिया। इस भव्य आयोजन में धर्म, आध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला, जिसने न केवल स्थानीय लोगों बल्कि आगंतुक श्रद्धालुओं को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।

समा.क्र./156

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...