अरुण सिंह चौहान गए भाजपा, पूर्व मंत्री चौबे ने कहा – ऐसी घटनाएं होती हैं….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-काँग्रेस सरकार मे कृषि और जल संसाधन मंत्री रहे रविंद्र चौबे सोमवार को अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे. पत्रकारों से चर्चा में कहा लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है, पहले की तुलना में उनकी पार्टी बेहतर नतीजा देगी. साय सरकार पर रिमोर्ट से संचालित होने का उन्होंने आरोप लगाया.

कांग्रेस के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा विधानसभा चुनाव का परिणाम अप्रत्याशित था जिस पर विचार जारी है तीन महीना में साय सरकार के कामकाज का नतीजा निकालना जल्दी होगा लेकिन जनता को यह अच्छी तरह समझ आने लगा है कि यह सरकार दिल्ली के रिमोट से चलती है।

श्री चौबे सोमवार को बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान अचानक भाजपा में प्रवेश कर गए, इस पर पूर्व मंत्री श्री चौबे ने कहा राजनीति में ऐसा होता है जब भी चुनाव आते हैं तो ऐसी घटनाएं होती है इसे मैं मौका परस्त नहीं कहूंगा यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।

छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले किसी को महसूस नहीं हुआ कि भाजपा सरकार बनाएगी एग्जिट पोल के नतीजे भी गलत साबित हुए उन्होंने बैलट पेपर से चुनाव कराने काँग्रेस की मांग जारी रहने की बात कही.

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...