अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर हुई कार्यवाही

Date:

Share post:

अक्टूबर माह में 36 प्रकरण किया गया दर्ज

29 प्रकरणों में 3,85,324 रूपए अर्थदंड के रूप में की गई वसूल

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इस हेतु जिले के नगरीय निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर खनिज अमलो की तैनाती कर नियमित कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौण खनिज रेत की रायल्टी की चोरी की रोकथाम हेतु विभाग के अमला द्वारा कसरेंगा, कटघोरा, उरगा, कुसमुंडा, कुरुडीह, भैंसामुंडा, बरमपुर, ईमलीडुग्गु, भिलाईखुर्द, भैंसमा, अकलतरा आदि स्थानों से अक्टूबर 2023 माह में 36 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसके अंतर्गत गौण खनिज रेत के 29 प्रकरण दर्ज कर कुल 3 लाख 85 हजार 324 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया है एवं शेष प्रकरणों में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उक्त प्रकरणों में वाहनों को जब्त कर छत्तीसगढ़ गौण खनिज के विभिन्न अधिनियमों अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...