आज छत्तीसगढ़ पहुंचेगी राहुल की न्याय यात्रा,ओडिशा से 3 बजे रायगढ़ में प्रवेश..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा गुरुवार को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा शाम करीब 3-4 बजे के बीच ओडिशा से रायगढ़ पहुंचेगी। बॉर्डर पर फ्लैग हैंड सेरेमनी होगी। फिर दर्रामुडा में नाइट हॉल्ट होगा। राहुल गांधी के दिल्ली जाने के चलते 9-10 फरवरी को यात्रा विराम होगा।

राहुल गांधी ने इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। तब राजस्थान और मध्य प्रदेश कवर किया था, लेकिन छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया था। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस हार चुकी है। इसके बाद राहुल का दौरा हो रहा है।

न्याय यात्रा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रही है। ये छत्तीसगढ़ की 4 लोकसभा सीट रायगढ़, कोरबा, जांजगीर और सरगुजा से गुजरेगी। इनमें से एक सीट कोरबा ही कांग्रेस के पास है। पार्टी की कोशिश है कि इन चारों सीटों पर पक्ष में माहौल तैयार किया जा सके।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से 2 सीटें ही कांग्रेस के पास हैं, बाकी 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस को भरोसा है कि राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा का लोकसभा चुनाव में बेहद असर पड़ने वाला है। ऐसे में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव अरण्य भी जा सकते हैं। हालांकि जो रूट तय किया गया है, उसमें इसका जिक्र नहीं है। फिर भी टीम राहुल गांधी का कहना है कि पूरी संभावना राहुल हसदेव जाएंगे। वहां जाने को लेकर अंतिम फैसला यात्रा के दौरान ही होगा।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...