आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
अनूपपुर 3 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक के मार्गदर्शन में अनूपपुर जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर के द्वारा ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत ब्लॉक मास्टर ट्रेनर ब्लॉक कोतमा के द्वारा ग्राम पंचायत भवन बसखली में ग्राम गोहण्ड्रा, चंगेरी, बसखली, मौहरी, बसखला, ठोडहा, दुल्हीबांध एवं कमरानटोला, ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स ब्लाक अनूपपुर द्वारा ग्राम पंचायत भवन रेउला में ग्राम छुलहा, बिजहाटोला, सड्डी, जमुनिहा, लेढ़रा, पकरिया, चपानी, रेउला, बंधवाटोला एवं सुईडांड़ तथा ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स ब्लॉक जैतहरी द्वारा ग्राम पंचायत भवन बरबसपुर में ग्राम बरबसपुर, धनपुरी, खांड़ा, पोड़ी, मानपुर, छुलहा, बेलिया, कोलमी एवं पाली के पंचायत स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि अभियान का उद्देश्य सरकार एवं नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर ग्राम विकास को गति देना है। प्रशिक्षण में गांव की प्रमुख समस्याओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया गया। प्रशिक्षण में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए विकास योजनाओं में सहयोग एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
समा.क्र./15




