नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
शुभ संकेत/सक्ति:-आम आदमी पार्टी जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों की आवश्यक बैठ़क जैजैपुर में रखी गई। जिसमें उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ पुष्पहार से स्वागत किया गया।
बैठ़क में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चन्द्रा, लोकसभा अध्यक्ष विन्देश राठौर, जिलाध्यक्ष जीवन लाल साहू सहित दादूराम मनहर जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, भरत लाल साहू जिला महामंत्री ने सम्बोधित किया। महारैली बिलासपुर में शामिल होने के लिए दिशा-निर्देश देते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई। मंच संचालन रूपेन्द्र सिंह बघेल जिला सचिव ने किया।

आप नेता चंदन धीवर ने बताया कि आगामी 2 जुलाई को प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में आम आदमी पार्टी के द्वारा केन्द्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं। जिसकी तैयारी जोरों से प्रारंभ की जा रही है। इसी कड़ी में विधानसभा जैजैपुर के समस्त पदाधिकारियों की आवश्यक बैठ़क लिया गया। जिसमें हजारों की संख्या में जैजैपुर विधानसभा से शामिल होने के लिए रणनीति बनाई गई। और दिशा-निर्देश पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। केन्द्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ महारैली बिलासपुर 2 जुलाई रविवार को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
इस दौरान आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चन्द्रा, लोकसभा अध्यक्ष विन्देश राठौर, जिलाध्यक्ष जीवन लाल साहू सहित दादूराम मनहर जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, भरत लाल साहू जिला महामंत्री, अजय मनहर जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, ईश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष, रूपेन्द्र सिंह बघेल जिला सचिव एससी प्रकोष्ठ, देवेन्द्र चन्द्रा ब्लॉक अध्यक्ष, आप नेता चंदन धीवर, हीरालाल पात्रे, रमेश धीवर, कन्हैया धीवर, बलदेव साहू, हीरालाल यादव, तिलेश्वर कमलेश, सालू केंवट, रामकिशन आदित्य, रामेश्वर पंत, नील कुमार, संजू चंद्रा सहित ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष जैजैपुर बड़ी संख्या में मौजूद थे।


