आबकारी उप निरीक्षक 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक आबकारी उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था।धरमजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 19 अगस्त को आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग उसके गांव पंडरी महुआ पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रार्थी की मां पर अवैध शराब बनाने का आरोप लगाते हुए घर का सामान चेक किया और कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी ले लिए। इसके बाद कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई।

प्रार्थी रिश्वत देने के बजाय एसीबी से शिकायत की। सत्यापन के बाद आज यानी 30 अगस्त को ट्रैप कार्रवाई की गई और आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया।फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...