आरओबी के निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त एवं गंभीरता के साथ तेजी से किए जांए-कलेक्टर

Date:

Share post:

आरओबी के निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त एवं गंभीरता के साथ तेजी से किए जांए-कलेक्ट

अनूपपुर 11 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जिला मुख्यालय स्थित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण कर कार्याे का जायजा लिया। रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के हितों तथा जिले के विकास के लिए रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। इस हेतु मैनपावर एवं मशीनरी बढ़ाते हुए कार्याे को गुणवत्तायुक्त एवं गंभीरता के साथ तेजी से किया जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर निर्माण सामग्रियों के व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर को कार्य की मॉनीटरिंग सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी एवं संविदाकार उपस्थित थे।

समा.क्र./45

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...