इंटरनेशनल खबर :-कनाडा में भारतीयों का शोषण, ‘Cheap Labor’ से परेशान छात्रों ने उठाए सवाल

Date:

Share post:

कनाडा:-कनाडा में भारतीय छात्रों की ओर से कनाडा की सरकार पर सवाल उठाए गए हैं. कुछ छात्र कनाडा सरकार पर श्रम के सस्ते स्रोत यानी Cheap Labor के रूप में उनका उपयोग करने और आवश्यकता न होने पर उन्हें त्यागने का आरोप लगा रहे हैं।

पिछले साल, प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने लगभग 50,000 विदेशी छात्रों को रोजगार तलाशने के लिए ग्रेजुएट होने के बाद 18 महीने तक रहने की अनुमति दी थी। यह फैसला कोविड-19 के दौरान आई आर्थित संकट के बाद लिया गया था।

कनाडा में रहने वाले कई छात्रों ने अपने हाल बताए है। टोरंटो के पास सेनेका कॉलेज के एक एकाउंटेंट और पूर्व छात्र डैनियल डिसूजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं अब पूरी तरह घर पर बैठा हूं। अब कुछ ना कमा पा रहा हूं ना बचत कर पा रहा हूं। यह नहीं जानता कि मुझे ऐसा कब तक करना होगा।

Canada में भारतीय के लिए बदले नियम

हाल ही मे खबर आई थी कि, कनाडा ने अपने यहां पढ़ने आने वाले विदेशी स्टूडेंट्स के लिए कई सारे फायदों का ऐलान किया है. इमिग्रेशन रेफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) की तरफ से कई सारे बदलावों का ऐलान किया है। छात्रों ने सिस्टम पर ‘Cheap Labor’ का आरोप लगाया है।

इसमें स्टूडेंट्स को मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदम, वर्किंग आवर पर लगे प्रतिबंध को हटाने जैसे फैसले शामिल हैं. हर साल लाखों स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के लिए Canada में पढ़ाई करने जाते हैं। इसमें बड़ी संख्या भारतीय स्टूडेंट्स की भी होती है, जो वहां की टॉप यूनिवर्सिटीज में यूजी और पीजी कोर्सेज में एडमिशन लेते हैं।

Canada Express Entry पर उठे सवाल

कनाडा में इम्मिग्रेट स्किल्ड वर्कर्स के एप्लीकेशन को प्रोसेस करने के लिए एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम लागू किया गया था। रॉयल बैंक ऑफ कनाडा के अर्थशास्त्रियों ने पिछले महीने एक रिपोर्ट में कहा कि वे मौजूदा श्रम संकट और भविष्य की नौकरी-बाजार की जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...